Chhattisgarh News : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्राम पंचायत नेतानार के रंधारीरास केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद और ग्राम पंचायत माड़पाल के दीवानपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का 1 पद भरा जाएगा।

Chhattisgarh News : इच्छुक महिला उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन पत्र और अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल सीधे कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) में जमा कर सकती हैं। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

Chhattisgarh News : पात्रता मानदंडों के अनुसार, इन पदों के लिए केवल वे महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच है और जो उसी ग्राम की स्थायी निवासी हैं जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण रखी गई है।

Chhattisgarh News :
चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त अंक और विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि की पुष्टि हेतु अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो जाति व अनुभव प्रमाण पत्र जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज स्व-प्रमाणित कर अवश्य संलग्न करें।




































