Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आजाद चौक थाने के पीछे पुलिस क्वार्टर में महिला पुलिसकर्मी की लाश फंदे से लटकी मिली है। मृतक महिला पुलिसकर्मी का नाम पूजा कुशवाहा जो की पुलिस कालोनी निवासी है।

Raipur Crime News : घटना शनिवार रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद थाना पुलिस पुलिस सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

Raipur Crime News : साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार थाने के मुंशी ने पूजा को फोन करके पूछा था की वो कब था ड्यटी पर आ रही है। इस पर पूजा ने कहा की वह खाना खाकर जल्द आ जाएगी।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार पूजा का घर जाने के बाद विवाद हुआ था जिसके कुछ घंटों बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला। इस कारण से उसके करीबी सवाल उठा रहे हैं, और सभी पहलुओं पर जांच की मांग कर रहे हैं की यह हत्या है आत्महत्या इस बात की जांच हो।

Raipur Crime News :
घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले हैं उससे पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है की यह आत्महत्या है या हत्या । आज़ाद चौक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी देने की बात कही है।




































