Dating Fraud Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन दोस्ती के नाम पर धोखाधड़ी और अपराध के मामले सामने आए हैं। कविनगर इलाके में एक युवक को डेट के बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट और लूट की कोशिश की गई।

घटना 2 अप्रैल की है, जब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी बलवंत सिंह को एक युवती ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती ने उसे गौड़ सिटी के पास आने को कहा। शुरुआत में युवक को शक हुआ, लेकिन युवती के भरोसा दिलाने पर वह तय जगह पर पहुंच गया।

Dating Fraud Case : मौके पर पहुंचने के बाद युवती उसे एक रेस्टोरेंट में ले गई, जहां बिना उसकी सहमति के खाने-पीने का ऑर्डर दे दिया गया। कुछ ही देर में करीब 15 से 18 हजार रुपये का बिल बना दिया गया।

जब युवक ने इतना बड़ा बिल चुकाने से इनकार किया, तो वहां चार युवक आ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने युवक को बंधक बनाकर करीब 20 मिनट तक मारपीट की और जबरन पैसे देने का दबाव बनाया।

Dating Fraud Case : किसी तरह युवक वहां से बचकर निकल गया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार, उसकी युवती से पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद उसे डेट के लिए बुलाया गया था।
Dating Fraud Case :
पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो इसी तरह लोगों को निशाना बना रहा है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एक युवती और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।




































