Sheetla Temple Stampede : (नालंदा): बिहार के नालंदा जिले में मघड़ा शीतला माता मंदिर के पास लगे मेले में सोमवार को अचानक भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

क्यों मची भगदड़?
Sheetla Temple Stampede : घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा शीतला मंदिर में हुई। चैत माह के आखिरी मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। मंदिर में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन असफल रहा, जिससे भगदड़ मच गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चंद्रगुप्त के शासनकाल का है मंदिर
Sheetla Temple Stampede : मघड़ा शीतला मंदिर बिहारशरीफ से मात्र 5 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ है। इसकी मान्यता बिहार ही नहीं, देश-विदेश में है।

कहा जाता है कि गुप्तकाल के प्रसिद्ध शासक चंद्रगुप्त द्वितीय के समय चीन के यात्री फाह्यान (ह्वेनसांग) ने भी यहां पूजा की थी। 10 मार्च से शुरू हुआ तीन दिवसीय शीतला माता का मेला इसी दौरान चल रहा था।

Sheetla Temple Stampede : राहत एवं बचाव कार्य जारी
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

































