JOB NEWS. सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2026 तय की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री या मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना भी जरूरी है। भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है। न्यूनतम आयु 24, 27 और 31 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35, 40 और 45 वर्ष तय की गई है।

एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है। रजिस्ट्रेशन फीस आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें
संबंधित भर्ती लिंक को खोलें
Apply Online पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

जानिए क्यों खास है यह भर्ती
इस भर्ती के जरिए बैंक में मिड और सीनियर लेवल मैनेजमेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों को बेहतर अवसर मिलेगा।
































