BOLLYWOOD NEWS. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने महज 7 दिनों में दुनियाभर में ₹1006.50 करोड़ की कमाई कर ली है और सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में ‘पुष्पा 2’ अभी भी आगे है, जिसने 7 दिनों में ₹1011.65 करोड़ कमाए थे।

इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-10 सूची में शामिल हो गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, सातवें दिन फिल्म ने भारत में ₹47.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹623.42 करोड़ और ग्रॉस ₹744.58 करोड़ पहुंच गया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने ₹261.92 करोड़ कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹1006.50 करोड़ हो गया।

भाषा के हिसाब से हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा ₹44 करोड़ का योगदान दिया, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन से भी अतिरिक्त कमाई हुई। फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। इसने दुनियाभर में करीब ₹1307 करोड़ कमाए थे और हिंदी धुरंधर 2’ ने कमाई की रफ्तार में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए खुद को नए दौर की मेगा हिट के रूप में स्थापित कर दिया है।

वहीं, धुरंधर 2 ने 7 दिनों में ₹1006.50 करोड़ की कमाई कर न सिर्फ 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया है। अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में टॉप-10 भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है और नीचे दी गई फिल्मों से आगे निकल चुकी है।

लाइफटाइम कलेक्शन में अभी भी पुष्पा 2 आगे बनी हुई है, लेकिन सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने बराबरी कर ली है, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है।
पठान
जवान
संजू
टाइगर जिंदा है
पीके


































