BALOUDABAZAR NEWS. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 मजदूरों के खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि श्रमिकों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, जिससे वे परिवार की जरूरतें, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय संभाल सकें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकानों की चाबियां भी सौंपी गईं।

सीएम ने कहा कि सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है और सिंचाई विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन, तेंदूपत्ता दर वृद्धि, तीर्थ दर्शन और बिजली बिल समाधान जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 10 हजार रुपये की सहायता राशि भूमिहीन कृषि मजदूरों को दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में सक्षम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।





































