JASHPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर के बसंतपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 12 साल की गर्भवती रेप पीड़िता और उसके पूरे परिवार को गांव के सरपंच द्वारा समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर सरपंच ने कथित तौर पर पीड़िता और उसके परिवार को समाज से अलग करने का फैसला सुना दिया।


पीड़िता के परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने की सजा उन्हें सामाजिक बहिष्कार के रूप में दी जा रही है, जिससे उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

मामले को लेकर पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के साथ-साथ सामाजिक बहिष्कार करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग उठ रही है।




































