BILASPUR NEWS. शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में झपटमारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिव टॉकीज चौक के पास एक अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने चलती स्कूटी से युवती का पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवरी खुर्द निवासी प्रार्थी चट्री रीता 23 फरवरी 2026 को अपनी 12 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय भतीजी के साथ स्कूटी (क्रमांक CG10AP2103) पर सवार होकर जीत कॉन्टिनेंटल होटल में एक पार्टी में शामिल होने जा रही थीं।

जब वे शिव टॉकीज चौक के पास होटल के करीब पहुंचीं, तभी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक आया। बदमाश ने स्कूटी पर पीछे बैठी भतीजी के हाथ से पर्स पर झपट्टा मारा और उसे छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार, छीने गए पर्स में एक वीवो Y53 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, नगद 4500 रुपये, घर और अलमारी की चाबियाँ घटना में कुल नुकसान लगभग 23,500 रुपये बताया गया है।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। वर्तमान में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।




































