JOB NEWS. डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने संबंधित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु वर्गवार निर्धारित है—सामान्य वर्ग: 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / महिला उम्मीदवार: 40 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: 42 वर्ष, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट भी प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) या बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, दो वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले और आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन के साथ एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट धारक अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे। चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव को भी वेटेज दिया जाएगा। आयोग मेरिट सूची तैयार करेगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से—डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकेगा। चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपये से 34,800 रुपये तक वेतनमान (पे लेवल-6) मिलेगा। इसके साथ 4200 रुपये ग्रेड पे तथा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply Online विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर कर जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।































