NEW DELHI NEWS. अगर आपको होली पर ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही है, तो अब रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेनों चलाने का ऐलान कर दिया है। होली को लगभग 1 महीने ही बचे हैं और हजारों यात्री होंगे, जिन्हें अभी तक कन्फर्म टिकट नहीं मिली होगी।
हर साल त्योहारी सीजन में लोगों को टिकट मिलने में परेशानी होती है। इसका कारण यह है कि लाखों यात्री त्योहार मनाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर अपने परिवार के पास जाने का प्लान करते हैं, लेकिन ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती। इसलिए, भीड़ से बचने और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। हम आपको इन ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इस तरह ट्रेनों को बांटा गया है
– 01 मार्च से 22 मार्च के बीच 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसमें मध्य रेल द्वारा 285 होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
– 285 स्पेशल ट्रेन में दक्षिण रेलवे (एसआर) द्वारा 39 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
– पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 43 ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
– दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) द्वारा 47 ट्रेनें चलेंगी।
– पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 15 ट्रेनें चलाने की बात कही गई है।
– कोंकण रेलवे (केआर) द्वारा 9 ट्रेनें चलाने की बात कही गई है।
– पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) द्वारा 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
– पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा लगभग 232 ट्रेनों का संचालन होली के दौरान होगा।
– इसमें मध्य रेलवे (CR) द्वारा 209 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
– दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) कुल 160 ट्रेनों का संचालन करेगा।
– उत्तर रेलवे (NR) द्वारा 108,उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) द्वारा 71 और उत्तर मध्य रेलवे (NCR) द्वारा 66 ट्रेनें चलेंगी।

होली स्पेशल ट्रेन लिस्ट
दानापुर से सोगरिया होली स्पेशल
ट्रेन नंबर- 09821 -सोगरिया से दानापुर
रूट- कटनी – प्रयागराज छिवकी – डीडीयू – बक्सर -आरा
तारीख- 28.02.2026 एवं 07.03.2026 (शनिवार)
प्रस्थान- सोगरिया (कोटा) से रात 23:10 बजे
डीडीयू आगमन- अगले दिन 20:00 बजे
दानापुर आगमन- 23:45 बजे

सोगरिया से दानापुर वापसी का समय और ट्रेन
ट्रेन नंबर- संख्या 09822 – दानापुर – सोगरिया (वापसी)
तारीख- 02.03.2026 एवं 09.03.2026 (सोमवार)
प्रस्थान- दानापुर से 01:15 बजे
डीडीयू आगमन- 05:15 बजे
सोगरिया आगमन- अगले दिन 01:10 बजे
रानी कमलापति से दानापुर होली स्पेशल
ट्रेन नंबर- 01667 -रानी कमलापति से दानापुर
रूट- इटारसी -जबलपुर- प्रयागराज
छिवकी – डीडीयू – आरा
तारीख- 27.02.2026 एवं 02.03.2026
प्रस्थान- रानी कमलापति से 14:25 बजे
डीडीयू आगमन- अगले दिन 05:40 बजे
दानापुर आगमन- 08:45 बजे

वापसी में दानापुर से रानी कमलापति
दानापुर- रानी कमलापति
तारीख- 28.02.2026 एवं 03.03.2026
प्रस्थान- दानापुर से 11:15 बजे
डीडीयू आगमन- 17:00 बजे
रानी कमलापति आगमन- अगले दिन 08:55 बजे
रानी कमलापति से अगरतला होली स्पेशल
गाड़ी संख्या 01665 -रानी कमलापति से अगरतला
रूट- डीडीयू -दानापुर – पाटलिपुत्र – हाजीपुर – बरौनी -कटिहार
संचालन- 05.03.2026 से प्रत्येक गुरुवार
प्रस्थान- 15:20 बजे
पाटलिपुत्र आगमन- दूसरे दिन 10:10 बजे
अगरतला आगमन- तीसरे दिन 18:55 बजे
वापसी- अगरतला से रानी कमलापति
ट्रेन नंबर- 01666 – अगरतला – रानी कमलापति (वापसी)
संचालन- 08.03.2026 से प्रत्येक रविवार
प्रस्थान- अगरतला से 17:20 बजे
पाटलिपुत्र आगमन- दूसरे दिन 22:25 बजे
रानी कमलापति आगमन- तीसरे दिन 16:35 बजे


































