RAIPUR NEWS. रायपुर में पिछले सात दिनों से हड़ताल पर बैठे डेंटल कॉलेज के छात्रों को उठाकर पुलिस ने तूता धरना स्थल ले जाकर छोड़ा। स्टाईपेंड बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर छात्रों ने आज कालेज के गेट पर तालाबंदी कर दी थी और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। काफी मानने के बाद भी जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने कार्रवाई की।

इधर छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुलाकात के लिए बुलाया, लेकिन मंत्री द्वारा मिले एक माह के आश्वासन से छात्र सहमत नहीं हुए। इस प्रदर्शन में आज ABVP कार्यकर्ता भी शामिल होकर नारेबाजी की। बता दें कि डेंटल शिक्षा के UG PG छात्रों का कहना है कि साल 2019 से उनका स्टाईपेंड नहीं बढ़ा है। कॉलेज हॉस्टल में पर्याप्त कमरे नहीं हैं, फस्ट ईयर में छात्राओं को बाहर किराए में रहना पड़ता है।

उनका कहना है कि कॉलेज में चिकित्सीय संसाधन नहीं है जिसके कारण स्टाईपेंड का पूरा पैसा सामान खरीदने में खर्च हो जाता है। इन्ही अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग लेकर वो महीनों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। इस कारण उन्हे हड़ताल पर जाना पड़ा। जो आश्वासन मंत्री ने दिया है वह महीनों से मिल रहा है। मांग पूरी होते तक छात्र अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन जारी रखेंगे।

छात्रों को लोकतांत्रिक ढंग से बात रखने का अधिकार : श्याम बिहारी जायसवाल
इधर छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुलाकात के लिए बुलाया लेकिन मंत्री द्वारा मिले एक माह के आश्वासन से छात्र सहमत नहीं हुए। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक ढंग से बात रखने का अधिकार है, इनकी मांगों को लेकर एक माह का समय बताया है, प्रावधान बनाने का प्रयास करेंगे।




































