DURG NEWS. दुर्ग में दशगात्र से लौट रहे दो लोगों की दिल दहला देने वाली मौत हो गई है। हाइवा की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक का सर धड़ से अलग हो गया, तो वहीं एक के सर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया। घटना के बाद हाइवा फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

सूत्रों के अनुसार भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से पल्सर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव मोटरसाइकिल पर एक रिश्तेदार के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था।

शाम को जब दोनों वापस लौट रहे थे तभी मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों मोटरसाइकल से नीचे गिर गए। इसी दौरान तेज गति से आ रही हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में में ले लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार हाईवा चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

भिलाई में अज्ञात महिला की अर्ध नग्न अवस्था लाश
भिलाई में एक अज्ञात महिला की अर्ध नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह शव करीब एक सप्ताह पुराना है। महिला का शव कुम्हारी के कैवल्य धाम के पास एक खेत में मिला है। महिला की उम्र तकरीबन 45 साल है। FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।




































