SARGUJA NEWS. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बालक वंदना प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत इतनी गंभीर थी कि शिक्षक का संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह स्कूल परिसर में उठक-बैठक करता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल की हेडमास्टर ड्यूटी पर थीं, जबकि एक अन्य शिक्षक अनुपस्थित रहा। ऐसे में कक्षा पहली से पांचवीं तक के मासूम बच्चे नशे में धुत शिक्षक के भरोसे स्कूल में मौजूद थे। शिक्षक की हालत संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पत्रकारों को दी।
पत्रकारों के मौके पर पहुंचने पर शिक्षक नशे की अवस्था में मिला। कैमरे के सामने उसने खुद स्वीकार किया कि उसने 20 रुपए में आधा गिलास शराब पी है। इसके बाद वह खुद को संभालने के लिए उठक-बैठक करता दिखाई दिया। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों के कंधों पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है, अगर वही नशे में स्कूल आएंगे तो बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों खतरे में पड़ जाएगी।

BEO ने मानी गंभीर लापरवाही, कड़ी कार्रवाई के संकेत
मामले पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में नशे की हालत में आना बेहद गंभीर मामला है। वीडियो और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों की निगरानी व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
causing uproar in the education department, Chhattisgarh News, drunk teacher, drunk teacher arrives at school, drunk teachers video viral, Sarguja News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा, नशे में धुत शिक्षक, बालक वंदना प्राइमरी स्कूल मैनपाट ब्लॉक, मैनपाट ब्लॉक, शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला




































