INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 05:49 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक पीड़ा से परेशान रह सकते हैं। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। नया व्यापार शुरू करने से बचें।
वृषभ
आज आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधियों से हानि संभव है।
मिथुन
आज किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से दूर रहें। व्यापार में पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बड़ा जोखिम न उठाएँ। अपनों का प्रेम व स्नेह मिलेगा। नया कार्य शुरू न करें।

कर्क
आज कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम न लें। पार्टनरशिप में नया काम सोच-समझकर करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
सिंह
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मुलाकात होगी। व्यापार में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। निवेश के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।
कन्या
आज मन अशांत रह सकता है। व्यापार में सहयोगी या पार्टनर से धोखा मिल सकता है। बड़ा लेन-देन करने से बचें। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई वस्तु की खरीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। नया कार्य शुरू न करें। व्यापार में हानि संभव है। मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
धनु
लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में लाभ व आर्थिक मजबूती आएगी।

मकर
आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग व प्रेम मिलेगा। पुराना विवाद समाप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से नया बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुंभ
आज सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा में वाहन सावधानी से चलाएँ। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

पंचांग
सूर्योदय- 07:02 बजे
सूर्यास्त- 05:49 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र- श्रवण
करण- विष्टि और बव
पक्ष- शुक्ल
योग- हर्शण
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित- कोई नही
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 12:06 बजे से 12:49 बजे तक
राहु काल- दोपहर 12:28 बजे से 01:48 बजे तक





























