INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:01 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा वातावरण बनेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके बनते कामों में बाधा डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पत्नी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन
आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन आज उचित नहीं है। पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क
आज आप किसी बड़े कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मान मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है।
सिंह
आज आपका मूड प्रसन्न रहेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और पत्नी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। किसी की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, लेकिन पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रह सकता है।

तुला
आज नया वाहन खरीदने या संपत्ति में निवेश करने की योजना सफल हो सकती है। हालांकि, किसी को बड़ी धनराशि उधार देना हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग हैं। पत्नी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
धनु
आज यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सामान और वाहन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने के संकेत हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और विवाद से दूर रहें।

मकर
आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रह सकता है। किसी पारिवारिक विवाद में फँसने की संभावना है। व्यापार में आर्थिक गिरावट से चिंता बढ़ेगी। पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ
आज पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं, जिससे कानूनी परेशानी हो सकती है। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें। पत्नी और बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन
आज व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी साझेदारी से नए आर्थिक स्रोत खुलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

पंचांग
सूर्योदय- 07:01 बजे
सूर्यास्त- 05:47 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र- श्रवण पूर्ण रात्रि
करण- गर और वणिज
पक्ष- शुक्ल
योग- व्याघात
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:06 बजे से 12:49 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:10 बजे से 10:02 बजे तक
राहु काल- दोपहर 03:10 बजे से 04:32 बजे तक





























