INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 05:46 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी कार्य को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, इसलिए पार्टनर के साथ सतर्कता रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
वृषभ
आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप से अच्छा आर्थिक फायदा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।

कर्क
किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए आज परिवर्तन करना आपके हित में नहीं रहेगा।
सिंह
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्यों के योग हैं और किसी विशेष अतिथि का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परिवर्तन करना आज लाभकारी रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।
कन्या
आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपको जीवन में नया मार्गदर्शन देगा। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नुकसान की संभावना अधिक है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला
किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार या परिचितों में किसी प्रिय व्यक्ति के जाने का दुख मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की संभावना है और पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
धनु
नया कार्य या पार्टनरशिप शुरू करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज किसी को उधार देना हानिकारक रहेगा। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य कारणों से पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है।

मकर
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है, विशेषकर बीपी आदि से संबंधित। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बच्चों की शिक्षा के लिए स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र के किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया मार्ग दिखा सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ
किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर अपने व्यापारिक पार्टनर पर गलत आरोप न लगाएं। ऐसा करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों की बातों पर भरोसा करने से बचें और पार्टनर के साथ सौम्य व्यवहार रखें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मीन
जिस कार्य के लिए आप प्रयासरत हैं, उसमें आज बाधा आ सकती है। विरोधी वर्ग कार्यक्षेत्र में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। सहयोगियों से तालमेल में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संपत्ति को लेकर पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।

पंचांग
सूर्योदय- 07:00 बजे
सूर्यास्त- 05:46 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- द्वितीया सुबह 10:56 बजे तक
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- शुक्ल
योग- घ्रुव
वार- सोमवार
ऋतु- शिशिर
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:06 बजे से 12:49 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:48 बजे से 01:31 बजे तक
राहु काल- सुबह 08:25 बजे से 09:45 बजे तक




























