INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:51 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में आपको कुछ नया दायित्व मिल सकता है। आपसी मतभेदों को दूर करने और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
वृषभ
आज व्यापार क्षेत्र में बड़ा जोखिम उठाना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। सोचे हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से मतभेद महसूस कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आज किसी नए समझौते या पार्टनरशिप से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में कुछ अड़चनें सामने आएंगी। आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। दूसरों के प्रति अत्यधिक उदारता आज नुकसान दे सकती है। परिवार में मतभेद बढ़ने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

कर्क
आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे और नए कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी पुराने कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना है। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह
आज का दिन निर्णयात्मक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी विशेष उद्देश्य से लंबी यात्रा संभव है, जो सफल रहेगी। लेन-देन में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों की संभावना बन रही है।
कन्या
आज का दिन अच्छा रहेगा, किन्तु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कुछ बातों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा।

तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहकर आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी बात किसी से साझा करना आज नुकसानदायक हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। परिवार में मतभेद संभव हैं, जिससे मन व्याकुल रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आपको सामाजिक क्षेत्र में किसी विशेष पद या सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार में शुभकार्य के योग हैं। पत्नी-बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
धनु
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। मन शांत और सकारात्मक रहेगा। जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में नया मेहमान आने के संकेत हैं। पत्नी और बच्चों के लिए बचत की योजना बना सकते हैं।

मकर
आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। परिवार में अचानक कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। आज नया वाहन खरीदने से बचें। यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है।
कुंभ
आज किसी अपने के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। आप पर झूठे आरोप लगने की भी संभावना है, जिससे छवि प्रभावित हो सकती है। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे व्यवसाय में सुधार आएगा। परिवार में संपत्ति विवाद के कारण मानसिक तनाव रह सकता है।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार में शुभकार्य संपन्न हो सकता है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:51 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:43 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- मघा
करण- वणिज और विष्टि
पक्ष- कृष्ण
योग- वैधृति
वार- बुधवार
चंद्र राशि- सिंह
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:59 बजे से 12:42 बजे तक
राहु काल- दोपहर 12:23 बजे से 01:43 बजे तक






























