INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:49 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। किसी काम के लिए बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन
आज दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में साझेदार या सहयोगी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें।

कर्क
आज सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में बड़ा निर्णय टालें। नई साझेदारी से पहले सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
सिंह
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेष ध्यान दें। व्यापार में पार्टनर से सावधान रहें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। नया लेन-देन न करें। वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता रखें।
कन्या
आज मन अशांत रह सकता है। व्यापार में नुकसान की स्थिति बन सकती है। कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवारिक मतभेदों में उलझ सकते हैं। आज जोखिम न लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप संपत्ति-मकान या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवादों से दूर रहें अन्यथा हानि संभव है।
वृश्चिक
आज दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू किया जा सकता है। किसी परिचित की वजह से विवाद में फंस सकते हैं, सावधान रहें। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है।
धनु
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। न्यायालय-संबंधी मामलों में नुकसान की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखें।

मकर
आज परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रहेंगे।
कुंभ
आज दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव दूर होगा। परिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। पड़ोसी से विवाद संभव है, वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन खरीदने का योग है।
मीन
आज परिवारिक समस्या से राहत मिलेगी। मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र- भरणी
करण- तैतिल और गर
पक्ष- शुक्ल
योग- परिघ
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:56 बजे से 12:39 बजे तक
राहु काल- दोपहर 12:19 बजे से 01:41 बजे तक































