NADED NEWS. नांदेड़ महाराष्ट्र में आंचल नाम की एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड सक्षम टेटे के खून से अपने सिर पर सिंदूर लगाकर शादी कर ली है। साथ ही उसने पूरे जीवन समक्ष के ही घर में उसकी पत्नी रहने का संकल्प लिया था। इस खबर के बाद आज आंचल ने कैमरे के सामने अपना बयान दिया। जिसे कथित तौर पर उसके पिता और भाई ने मार डाला था।

आंचल ने बताया कि “हम तीन साल तक साथ रहे। मेरे परिवार को इस बारे में पता चल गया। क्योंकि वह शेड्यूल्ड कास्ट का था, इसलिए मेरे परिवार वाले हमारी शादी के लिए राज़ी नहीं थे। मेरे परिवार ने उससे कहा था कि अगर उसे मुझसे शादी करनी है, तो उसे हिंदू धर्म अपनाना होगा। वह यह भी करने को तैयार था। मेरे परिवार वाले बस उसे मारने का मौका ढूंढ रहे थे। सुबह जब वह अपनी आंटी को छोड़ने स्टेशन जा रहा था, तब हमारी बात हुई थी। मुझे भी अंदाज़ा नहीं था कि ऐसा होगा।

आंचल ने बताया कि ”मुझे अगले दिन अखबार से इस बारे में पता चला। किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। जिस दिन सक्षम को मारा गया, मेरा भाई सुबह मुझे पुलिस स्टेशन ले गया था, ताकि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा सके। मैं कोई केस करने के लिए राज़ी नहीं हुई। पुलिसवालों ने मेरे भाई से कहा कि केस बनाने के बजाय, तुम हमारे पास आने से पहले उस आदमी को मार क्यों नहीं देते? मेरे भाई ने इसे चैलेंज की तरह लिया और सक्षम को मार डाला।”

जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह अद्भुत प्रेम कहानी है, आंचल और सक्षम ताते की। सक्षम की आंचल के भाइयों से दोस्ती थी। जिसकी वहज से सक्षम का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच की जान-पहचान प्यार में बदल गई। करीब तीन साल तक उनका अफेयर चलता रहा। जब घरवालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आंचल पर उससे दूर होने का दबाव बनाया। सक्षम का दूसरी जाति का था। लेकिन घरवालों की धमकियों के बावजूद आंचल ने सक्षम के साथ संबंध नहीं तोड़ा।
आंचल ने की थी सक्षम से शादी की तैयारी
वहीं जब आंचल के भाइयों और उसके पिता को इस बात का पता चला कि वह सक्षम से शादी रचाने जा रही है, तो वह लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद उन लोगों ने सक्षम को खूब पीटा। उसके सिर में गोली मारी और पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तो आंचल उसके घर पहुंच गई। उसने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाया और अपने माथे पर सिंदूर लगाते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के शव से शादी रचा ली।

आजीवन सक्षम के घर में रहने का संकल्प लिया
इसके बाद आंचल ने यह फैसला भी किया कि अब वह सक्षम के घर पर ही उसकी पत्नी के रूप में रहेगी। आंचल ने कहा कि हमारा प्यार जीत गया। सक्षम की मौत हो गई, लेकिन मेरे पिता और भाई हार गए। इसके साथ ही उसने सक्षम के हत्यारों के लिए सजा-ए-मौत भी मांगी है। आंचल ने कहाकि उसने मौत के बाद भी सक्षम से शादी इसलिए रचाई क्योंकि आज भी उनका प्यार जिंदा है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



































