BILASPUR NEWS. दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच रेलवे के फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है।

इसका असर सितंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर अक्टूबर तक कई ट्रेनों पर पड़ेगा। ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे टिकट और यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

बिलासपुर-टाटानगर रूट की ट्रेनें भी प्रभावित
रेलवे की ओर से जारी सूची के मुताबिक 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर और अक्टूबर की कई तारीखों में रद्द रहेगी। इसके अलावा 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी कई तारीखों में नहीं चलेंगी। त्योहारों के दौरान इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, इसलिए ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
- 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल: 29 सितंबर को रद्द।
- 01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल: 1 अक्टूबर को रद्द।
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को रद्द।
- 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
- 12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को रद्द।
- 12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को रद्द।
- 12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर को रद्द।
- 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को रद्द।

रेलवे के इस फैसले का असर कई रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इसलिए टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और परिचालन संबंधी अपडेट जरूर जांच लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की वजह से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।





































