RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव के नेतृत्व में गठित नई टीम को आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूरी देते हुए नियुक्ति आदेश जारी किया है।


जारी सूची के अनुसार संगठन में 1 संगठन महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 19 सचिव और 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई टीम के गठन के साथ ही संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने अपने संदेश में कहा कि आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव एवं नई टीम के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। संगठन ने उनके सफल, जनसेवा एवं संगठन को समर्पित कार्यकाल की कामना की है।








































