RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ 61 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नति का लाभ मिला है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।


इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल घोषित नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सभी पदोन्नत इंस्पेक्टरों की नई तैनाती के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।


इस पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी नई पदस्थापना तय कर उन्हें विभिन्न जिलों और इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।







































