BALRAMPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल पारा में एक नगर सैनिक के ड्यूटी पर जाते ही उसके पति ने घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक के ड्यूटी के लिए घर से निकलने के कुछ ही समय बाद उसके पति ने मकान में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।





































