CMO Transfer in UP: उत्तर प्रदेश: लखनऊ में ट्रांसफर पॉलिसी की अंतिम तिथि 31 मई को स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 23 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विशेष सचिव रवि रंजन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

कई जिलों को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र, डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी और डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. नीरज त्यागी को आगरा में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

पूर्वांचल के जिलों में भी बदलाव
सरकार ने पूर्वांचल के कई जिलों में भी सीएमओ स्तर पर बदलाव किए हैं। डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ और डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकर नगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में नई तैनाती
डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़ तथा डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत का सीएमओ बनाया गया है। वहीं डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़ और डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

CMO Transfer in UP: कानपुर, गाजियाबाद और सीतापुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां
सरकार ने डॉ. विकास शर्मा को बदायूं, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस, डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद और डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया है। वहीं डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर के सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


































