NEW DELHI NEWS. रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग अक्सर लोन का सहारा लेते हैं, चाहे घर खरीदना हो, गाड़ी लेनी हो, शादी करनी हो या बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना हो। आमतौर पर माना जाता है कि बैंक खाता होना लोन लेने के लिए जरूरी है, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है। अगर किसी व्यक्ति का बैंक खाता नहीं है, तब भी वह कुछ खास माध्यमों से लोन ले सकता है। हालांकि, ऐसे मामलों में विकल्प सीमित होते हैं और लोन की राशि भी अपेक्षाकृत कम मिलती है। हालांकि बिना बैंक खाते के लोन लेना आसान नहीं होता। इसमें आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस ज्यादा हो सकती है। जरूरत से कम लोन मिल सकता है। पूरी KYC प्रक्रिया अनिवार्य होती है। राशि सीधे बैंक खाते में नहीं, बल्कि डिजिटल वॉलेट में मिल सकती है।

जानिए कहां से मिल सकता है बिना बैंक खाते के लोन?
- माइक्रोफाइनेंस कंपनियां
छोटे स्तर पर काम करने वाली ये संस्थाएं आधार कार्ड और आय के प्रमाण के आधार पर लोन देती हैं। ग्रामीण और कम आय वर्ग के लोगों के लिए ये बड़ा विकल्प होती हैं।
- गोल्ड लोन
आप अपने सोने को गिरवी रखकर बैंक या एनबीएफसी से लोन ले सकते हैं। आमतौर पर सोने की कीमत का 75–80% तक लोन मिलता है।
- पे-डे लोन
यह बेहद शॉर्ट-टर्म लोन होता है, जो आपकी सैलरी या साप्ताहिक जरूरत के आधार पर दिया जाता है। इसकी ब्याज दर सामान्य लोन से ज्यादा होती है।
- डिजिटल वॉलेट और फिनटेक ऐप्स
कुछ फिनटेक प्लेटफॉर्म बिना बैंक खाते के डिजिटल वॉलेट के जरिए छोटी राशि का लोन देते हैं। हालांकि इसमें भी ब्याज दर अधिक हो सकती है।

लोन लेने के लिए जरूरी पात्रता
उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
आय का प्रमाण (सैलरी स्लिप, ITR आदि) जरूरी
अच्छा क्रेडिट स्कोर (CIBIL) लोन मिलने में मददगार
कर्ज लेने वालों के अधिकार जानना जरूरी

हर कर्जदार को कुछ अधिकार दिए गए हैं-
पारदर्शिता का अधिकार: ब्याज, शुल्क और शर्तों की पूरी जानकारी लिखित में लेना
सम्मानजनक व्यवहार: रिकवरी एजेंट द्वारा अभद्र व्यवहार या गलत समय पर संपर्क नहीं
गोपनीयता: आपकी जानकारी किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं की जा सकती
शिकायत का अधिकार: नियमों के उल्लंघन पर बैंक या RBI में शिकायत कर सकते हैं

प्री-पेमेंट की सुविधा: तय समय से पहले लोन चुकाने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं
दस्तावेज वापसी: लोन चुकाने के 30 दिनों के भीतर दस्तावेज वापस पाने का अधिकार
लोन लेने वाले की जिम्मेदारियां
समय पर EMI का भुगतान करें
सही जानकारी और दस्तावेज ही जमा करें



































