Raipur Crime News : रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हत्या में बदल गया। आरोपी जीजा ने अपने ही साले की खारुन नदी किनारे बेरहमी से हत्या कर दी।

Raipur Crime News : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान घनश्याम यादव (30 वर्ष) पिता नूनकरण यादव, निवासी पल्सी पानी, थाना कोमा खान, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। वहीं आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह (45 वर्ष) पिता मान सिंह उर्फ गंगाधर, जो रिश्ते में मृतक का जीजा है, उसी गांव का निवासी है। दोनों कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे।

Raipur Crime News : घटना की जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिल्तरा शराब भट्टी में शराब पीने गए। लौटते समय आरोपी गोप सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा। लेकिन घनश्याम उसी पैसे से शराब खरीदकर अकेले पी गया। इस बात पर आरोपी नाराज हो गयाबताया जा रहा है कि 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। लौटते समय आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने उसी पैसे से शराब खरीदकर अकेले पी ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
Raipur Crime News :
अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी किनारे नहाने गए थे। इस दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी की ओर गया, तभी आरोपी गोप सिंह उसके पीछे पहुंचा और मेढ़ से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना उजागर होने के डर से आरोपी ने गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





































