Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Hapur Road Accident: जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के डासना से एक बारात गुलावटी गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बाराती बस से वापस लौट रहे थे, तभी हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में यह भीषण हादसा हो गया।

Hapur Road Accident: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

Hapur Road Accident:
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






































