RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में भरोसे को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीतांजलि नगर निवासी एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के ड्राइवर ने 50 लाख रुपये नकद और कार लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया और अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने बीच रास्ते में उतारकर खुद रकम और गाड़ी सहित भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, गीतांजलि नगर निवासी कारोबारी उमेश प्रसाद ने शनिवार, 25 अप्रैल को अपने ड्राइवर कृष्णा साहू और अकाउंटेंट को 50 लाख रुपये नकद देकर घर भेजा था। दोनों कार (CG 04 QG 663) से निकले, लेकिन खम्हारडीह थाने के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए नीचे उतार दिया। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से उतरा, आरोपी मौके का फायदा उठाकर कार और नकदी लेकर फरार हो गया।


पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी मानसी नानाभाई साकुरे (IPS) ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। शहरभर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस पर भरोसा किया जाए, जब घर का ही आदमी इस तरह विश्वासघात कर दे।






































