Jana Nayagan Movie: चेन्नई: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के बाद अब फिल्म के कई अहम सीन और HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो जाने से मेकर्स और फैंस दोनों में हड़कंप मच गया है।
लीक हुए सीन, मेकर्स सख्त
Jana Nayagan Movie: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर X (ट्विटर) पर फिल्म के करीब 5 मिनट 31 सेकंड के वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में विजय का इंट्रोडक्शन सॉन्ग, एक्शन सीक्वेंस और फिल्म का टाइटल साफ नजर आ रहा है। वहीं, फैंस का दावा है कि फिल्म के अन्य सीन भी YouTube, Instagram और Reddit समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर लीक हो चुके हैं।
Jana Nayagan Movie:
फिल्म के निर्माता KVN Productions ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे “डिजिटल चोरी” बताया है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ कहा कि फिल्म के सीन या पूरी फिल्म को चोरी कर इंटरनेट पर फैलाना कॉपीराइट कानून का गंभीर उल्लंघन है।
#JanaNayagan pic.twitter.com/wNLRSsmaHq
— KVN Productions (@KvnProductions) April 10, 2026
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Jana Nayagan Movie: मेकर्स ने चेतावनी दी है कि लीक कंटेंट को डाउनलोड करना, देखना, सेव करना या शेयर करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है और शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। हर डिजिटल गतिविधि को ट्रैक किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, फैंस से अपील की गई है कि वे इस तरह के लीक कंटेंट से दूर रहें और अगर उनके पास ऐसा कोई वीडियो है तो तुरंत डिलीट कर दें।
विजय की आखिरी फिल्म पर संकट
राजनीति में कदम रखने के बाद विजय ने अभिनय से दूरी बनाने का फैसला किया है। ऐसे में ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
फिल्म को पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन Central Board of Film Certification (CBFC) द्वारा सर्टिफिकेट न दिए जाने के कारण रिलीज टल गई। कुछ सीन पर आपत्ति जताए जाने के बाद मामला रिव्यू कमेटी तक पहुंचा, लेकिन अभी तक नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।































