NEW DELHI NEWS. मध्य पूर्व में जारी तनाव और इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए ईरान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरान भेज दी है, जिसे वहां की एजेंसियों को सौंप दिया गया है। इस कदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रेड क्रिसेंट को सौंपी गई जीवन रक्षक दवाइयां
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत द्वारा भेजी गई सहायता में जीवन रक्षक दवाइयां और जरूरी मेडिकल उपकरण शामिल हैं। यह खेप ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है।
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इस सहयोग के लिए भारत सरकार और भारतीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने एक वीडियो जारी कर इस सहायता की पुष्टि भी की है।


इजराइल का दावा: इंटेलिजेंस मंत्री पर एयरस्ट्राइक
वहीं, दूसरी ओर संघर्ष के मोर्चे पर स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। इजराइल ने दावा किया है कि उसने एक एयरस्ट्राइक में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब को निशाना बनाया है।
हालांकि, ईरान की ओर से इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दावे और सैन्य कार्रवाई क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकती है। ऐसे समय में भारत की मानवीय सहायता पहल को संतुलन और सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





































