JOB NEWS. अगर आप प्रतिष्ठित संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। Indian Institute of Management Mumbai (IIM मुंबई) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस अभियान के तहत एसोसिएट मैनेजर (सिविल), एसोसिएट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), एसोसिएट मैनेजर (आईटी सिस्टम/एनालिस्ट), असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर (MEP), सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद भरे जाएंगे। कुल 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एसोसिएट मैनेजर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और 8 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

असिस्टेंट मैनेजर के लिए 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या 60% अंकों के साथ डिप्लोमा और संबंधित अनुभव अनिवार्य है। सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए हिन्दी या अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री तथा कम से कम 2 वर्ष का अनुवाद अनुभव जरूरी है। जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए मास्टर्स डिग्री के साथ 2 वर्ष का ट्रांसलेशन डिप्लोमा या प्रमाणपत्र कोर्स आवश्यक है।

एसोसिएट मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 35 वर्ष और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क नहीं है, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 590 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-06 से 08 के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


































