INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:06 बजे और सूर्यास्त शाम 05:55 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
वृषभ
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं।
मिथुन
दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य शुरू करने का योग है। परिवार में मांगलिक कार्य व धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।

कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। जिन कार्यों के लिए प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से बड़ा कार्य शुरू हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, मतभेद समाप्त होंगे।
सिंह
दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। व्यापार में परिवर्तन आज अनुकूल नहीं है। पारिवारिक झगड़े से मन अशांत रह सकता है।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की भी चिंता रह सकती है। व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला
मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृश्चिक
आज का दिन सफलता देने वाला है। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु
स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगियों के कारण नुकसान हो सकता है। घाटे की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर
दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि संभव है। लंबी यात्रा में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें।
कुंभ
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों व संबंधियों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मीन
आज नया कार्य शुरू करने के योग हैं। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- मघा
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- आयुष्मान
वार- बुधवार
सूर्योदय- सुबह 07:07 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:56 बजे
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:13 बजे से 12:56 बजे तक
राहु काल- दोपहर 12:34 बजे से 01:56 बजे तक
































