INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:06 बजे और सूर्यास्त शाम 05:56 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य की योजना बन रही थी, आज उसका शुभारंभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा परिवार के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
वृषभ
आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक आयोजन से घर में आध्यात्मिक वातावरण रहेगा।
मिथुन
किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में आज बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक मतभेदों का लाभ विरोधी उठा सकते हैं।

कर्क
आज व्यर्थ की भागदौड़ से मानसिक अशांति रहेगी। कार्यभार अधिक रहने से थकान महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लिया गया कोई बड़ा निर्णय भविष्य में लाभ देगा। आर्थिक स्थिति में अस्थायी गिरावट संभव है, परंतु पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।
सिंह
आज मानसिक उलझन बनी रह सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ से समाधान संभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नया निवेश कर सकते हैं। परिवार से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलने से लाभ होगा। पुराना पारिवारिक विवाद समाप्त होगा।

तुला
आज कोई विशेष कार्य न होने से मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट रहेगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना घटने से वातावरण प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक
अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। मौसम जनित परेशानी हो सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है। आज बड़े निवेश से बचें। परिवार से जुड़ी कोई उलझन सामने आ सकती है।
धनु
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, परंतु परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारों के विरोध से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने के योग हैं।

मकर
आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्रों व परिवार का आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का किसी से विवाद संभव है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कुंभ
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएँ। परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीन
आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी अपने के माध्यम से कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- वेधृति
वार- रविवार
सूर्योदय- सुबह 07:06 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:56 बजे
शुभ समय
अभिजित- 12:14 बजे से 12:57 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:30 बजे से 05:15 बजे तक
राहु काल- शाम 04:37 बजे से 05:53 बजे तक
































