INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:12 बजे और सूर्यास्त शाम 05:48 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग हैं। किसी नए कार्य का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन
आज का दिन शुभ है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में नया निवेश संभव है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।

कर्क
आज आपको मेहनत के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या
आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों से हानि हो सकती है। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।

तुला
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। नया कार्य आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।
वृश्चिक
आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु
जिस कार्य को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह आज पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन आनंदित रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर
आज कोई विशेष कार्य बिगड़ सकता है, फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा और कोई बड़ा कार्य हाथ लग सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
आज किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। किसी विशेष कार्य हेतु किसी व्यक्ति से भेंट होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि की संभावना है। आज कोई नया कार्य शुरू न करें।
मीन
आज का दिन अच्छा बीतेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।

आज का पंचांग
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र- मृगशिरा
करण-बालव और कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- शुक्ल
वार- शुक्रवार
सूर्योदय- सुबह 07:12
सूर्यास्त- 05:48
शुभ समय
अभिजित- 12:20 बजे से 13:04 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:19 बजे से 10:02 बजे तक
राहु काल- दोपहर 11:33 बजे से 12:30 बजे तक
































