INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णमासी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:05 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। मौसम के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे शारीरिक असहजता महसूस होगी। काम-धंधे में गिरावट के संकेत हैं, इसलिए इस समय कोई बड़ा परिवर्तन या नया निवेश न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
वृषभ
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर अपमान या मानसिक कष्ट हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाना पड़े तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। परिवार में पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मिथुन
आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है।

कर्क
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होने के योग हैं। नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है। पत्नी और बच्चों के लिए बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह
आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रह सकता है। मौसम के कारण परिवार सहित स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम लेने से बचें। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाते समय वाहन सावधानी से चलाएं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कन्या
आज अत्यधिक भागदौड़ रहेगी। कार्य की अधिकता के कारण बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें, अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला
आज का दिन सुखद रहेगा। मन शांत रहेगा और स्वयं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालयीन मामलों में सफलता के योग हैं। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको विशेष पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे और कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मार्केट में निवेश लाभदायक रह सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु
आज कोई भी कार्य सोच-समझकर करें। बिना विचार या बिना सलाह के लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

मकर
आज कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। जिस कार्य के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उसमें विलंब होगा, जिससे मन अशांत रहेगा। न्यायालयीन मामलों में विरोधी पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ
आज व्यापार-व्यवसाय में बड़ी डील मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पत्नी और बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मीन
आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद या सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत हैं। नया व्यक्तिगत कार्य शुरू कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे तथा परिवार के लिए बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- पूर्णिमा
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- बव, बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- ब्रह्म और एंद्र
वार- शनिवार
सूर्योदय- सुबह 07:05 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
ऋतु शिशिर
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:11 बजे से 12:55 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 7:09 बजे से 07:52 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:51 बजे से 11:13 बजे तक
































