INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:07 बजे और सूर्यास्त शाम 05:57 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन रह सकती है।
वृषभ
आज मन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है, जिसमें सहयोगियों की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा का भी योग बन रहा है।
मिथुन
आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी बड़ी बीमारी से राहत मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में धार्मिक आयोजन और नए मेहमान का आगमन संभव है।

कर्क
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
सिंह
आज शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे कार्यों में मन नहीं लगेगा। हाथ आया हुआ अवसर निकल सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखे की संभावना है, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
कन्या
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। मन अशांत रहेगा। भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना नुकसानदेह हो सकता है। पत्नी और बच्चों से मतभेद संभव हैं।

तुला
आज नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन ठीक है, लेकिन अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा नुकसान दे सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ी डील करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। दांपत्य जीवन में आज मन की बात कहना टालना ही बेहतर रहेगा।
धनु
धार्मिक यात्रा का योग है, जिससे मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।

मकर
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पूर्व में बनाई गई योजनाएं क्रियान्वित होंगी और भविष्य में लाभ देंगी। विदेश जाने की योजना सफल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, मौसमी बीमारी हो सकती है।
कुंभ
नए कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन उद्देश्य पूरा होगा। पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में मांगलिक कार्य और धार्मिक यात्रा का योग है। पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन आवश्यक हो सकता है।
मीन
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए धन संचय कर सकते हैं। व्यापार में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। पारिवारिक सामंजस्य में कमी रहेगी। ससुराल पक्ष की निंदा करना नुकसानदेह हो सकता है।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र-पुष्य
करण- गर और वणिज
पक्ष- कृष्ण
योग- विश्कुंभ
वार- सोमवार
सूर्योदय- 07:07 बजे
सूर्यास्त- 05:57 बजे
ऋतु शिशिर
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:13 बजे से 12:55 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:55 बजे से 01:38 बजे तक
राहु काल- सुबह 08:31 बजे से 09:52 बजे तक
































