INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:03 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका दिन सामान्यतः ठीक रहेगा। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
मिथुन
आज आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में नया कार्य शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न लें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवादों से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। नया कार्य सोच-विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएँ।
सिंह
आज पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति की सहायता मिलेगी।
कन्या
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में भागीदारी संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा मांगलिक कार्य होंगे।

तुला
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान नियंत्रित रखें। बाहर जाने से बचें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने सहयोगी या पार्टनर के कारण नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान रहेगी। किसी कार्यवश लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। व्यापार में नया काम हाथ लगेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर
आज आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में राहत महसूस करेंगे। परिवार में प्रेम-स्नेह का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ मिलकर नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया क्षेत्र मिलेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी राशि उधार न दें।
कुंभ
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर रहेगा, अन्यथा मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और कार्यों में रुकावट आ सकती है।
मीन
आज थोड़ा संभलकर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार या समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 07:03 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- नवमी
नक्षत्र- रेवती
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- शुक्ल
योग- परिघ
वार सोमवार
ऋतु शिशिर
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:09 बजे से 12:52 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 12:52 बजे से 01:35 बजे तक
राहु काल 08:28 बजे से 09:49 बजे तक
































