INDORE NEWS. आज पौष मास की अमावस्या तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य की योजना बन रही थी, उसका शुभारंभ आज हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू न करें और न ही बड़ा जोखिम उठाएं। पारिवारिक जीवन में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजों से किसी बात को लेकर विवाद संभव है।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

कर्क
आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। न्यायालय से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। नया कार्य शुरू करने में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
आज किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। किसी संबंधी से बड़ा विवाद संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान रहेंगे। कोई पुराना विवाद फिर से उभर सकता है। किसी परिचित के बिछड़ने का योग बन रहा है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी नया निर्णय सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज शुरू कर सकते हैं, हालांकि कुछ रुकावटें आएंगी। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
धनु
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों या पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, उसमें बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है।

मकर
आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है, जिससे वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज नया वाहन न खरीदें। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ
आज का दिन जीवनसाथी के साथ सुखद बीतेगा। साथी का सहयोग और स्नेह मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार को लेकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। मन की बात साझा करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा और नया अवसर मिल सकता है। साझेदारी में बड़ी डील संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा हो सकती है। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।

पंचांग
सूर्योदय- 07:00 बजे
सूर्यास्त- 05:45 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- अमावस्या सुबह 07:17 बजे तक
नक्षत्र- मूल
करण- नाग और किन्स्तुघ्ना
पक्ष- कृष्ण
योग- गण्ड
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:01 बजे से 12:48 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 07:03 बजे से 07:46 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:44 बजे से 11:05 AM बजे तक





























