INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:58 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। विशेष रूप से स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। आपकी प्रभावशाली वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कोई पुराना बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। परिवार में आपके किसी विशेष निर्णय से सभी प्रभावित होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृषभ
आज कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। आपके संपर्क में रहने वाले लोग धोखा दे सकते हैं या किसी षड्यंत्र में फँसाने का प्रयास कर सकते हैं, अतः सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन अभी टालें। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं।
मिथुन
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। मन चंचल रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में गलत निर्णय लेने की संभावना है और नुकसान हो सकता है। परिवार में विरोध की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कर्क
आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे, जिन्हें लागू करने के लिए सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कोई विशेष लाभ प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी बड़े पार्टनर के साथ डील हो सकती है, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।
सिंह
आज का दिन खुशखबरियों से भरा रहेगा। नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में किया गया बड़ा निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक व पारिवारिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी व बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या
स्वास्थ्य को लेकर आज परेशानियाँ रह सकती हैं। कोई पुराना रोग पुनः उभर सकता है। व्यापार में किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ बड़ी डील करने से बचें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी व बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस हो सकती है।

तुला
आज नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे, जिससे छोटी बातें भी बड़ी लग सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण न रखने से नए विवाद खड़े हो सकते हैं। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा नुकसान संभव है।
वृश्चिक
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधा विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ी डील करने से पहले दस्तावेजों की भली-भाँति जाँच करें। आज जीवनसाथी से मन की बातें साझा करना उचित नहीं रहेगा।
धनु
आज धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिससे मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएगा। जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिनमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा तथा रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। बचत की योजना बनेगी।

मकर
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति भी कुछ परेशान कर सकती है। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन या निवेश न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। निजी बातें परिवार में साझा करने से बचें। जीवनसाथी व बच्चों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ
वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें। उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। परिवार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है।
मीन
आज आप निजी जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और सामंजस्य का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

पंचांग
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र- अनुराधा
करण- विष्टि और शकुन
पक्ष- कृष्ण
योग- धृति
वार- गुरुवार
सूर्योदय- सुबह 06:58 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:03 बजे से 12:45 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:37 बजे से 11:20 बजे तक
राहु काल- 01:40 बजे से 03:07 बजे तक





























