INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:51 बजे और सूर्यास्त शाम 05:41 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
वृषभ
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभदायक रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
मिथुन
आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें और बाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें और आर्थिक जोखिम न उठाएँ। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोई नया काम सोच-समझकर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन सावधानी से चलाएँ।
सिंह
आज पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मांगलिक कार्य होंगे।

तुला
आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर जाने से बचें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान रहेगी। किसी कार्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यापार में नया काम हाथ लगेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मकर
आज आप कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में राहत महसूस होगी। परिवार में स्नेह और प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया क्षेत्र मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी राशि उधार न दें।
कुंभ
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और काम में रूकावट आएगी।
मीन
आज थोड़ा संभलकर रहें। वाहन उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार या समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:51 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:41 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र- पुष्य
करण- बालव और कौलव
पक्ष- कृष्ण
योग- ब्रह्म
वार- सोमवार
शुभ समय
अभिजित- 11:58 बजे से 12:41 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:41 बजे से 01:25 बजे तक
राहु काल- सुबह 08:17 बजे से 09:38 बजे तक






























