INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:49 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
भागदौड़ भरा दिन, व्यर्थ की उलझनों से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और परिवार में मतभेद संभव। वाणी और वाद-विवाद पर संयम रखें।
वृषभ
दिन सामान्य, सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट और परिवार में मतभेद संभव।
मिथुन
दिन बहुत शुभ, मन प्रसन्न। आध्यात्मिक उन्नति और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संभव। व्यापार में लाभ और नए पार्टनरशिप के योग।

कर्क
बाहर यात्रा पर सावधानी जरूरी। स्वास्थ्य और परिवार में दुखद समाचार संभव। व्यापार में धोखा मिलने की संभावना। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए समय ठीक नहीं।
सिंह
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी या व्यापार में सफलता के योग। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या
दिन सामान्य। लंबी यात्रा पर सावधानी रखें। व्यापार में बड़ा निवेश ना करें। परिवार में दुखद समाचार और अशांत मन। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला
विवाद और अशांत मन। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार और आर्थिक स्थिति में गिरावट। परिवार में संपत्ति विवाद संभव। वाहन चलाने में सतर्कता।
वृश्चिक
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में घाटा संभव। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन समयानुकूल नहीं। परिवार में वाद-विवाद संभव।
धनु
स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना। षड्यंत्र और व्यापार में हानि। संपत्ति विवाद और मान-सम्मान में गिरावट। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मकर
अशांत मन और दुखद समाचार। लंबी यात्रा और बड़े व्यापारिक जोखिम से बचें। परिवार में विरोध और मान-सम्मान में कमी।
कुंभ
दिन शुभ। कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ी सफलता। रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य और मान-सम्मान वृद्धि।
मीन
उतार-चढ़ाव वाला दिन। मित्र से पैसों को लेकर मनमुटाव संभव। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में नुकसान। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:45 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र- मृगशिरा
करण-तैतिल और गर
पक्ष- कृष्ण
योग- शुभ
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:58 बजे से 12:40 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:57 बजे से 07:41 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:37 बजे से 11:00 बजे तक

































