JAGDALPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। जागरुकता अभियान चनाने के बाद भी लोग स्पीड वाहन चलाने से नहीं रुक रहे हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाट में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। इस दौरान ज्यादा स्पीड के चक्कर अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई है। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हैं। हादसे में कई घायल हुए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मामला मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र का है। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दिखा कि बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई। कई यात्री बस से नीचे सड़क पर गिर गए। सड़क पर मृतकों के शव और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था।

बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर की सुबह बस अरकू से रायलासीमा चिंतुर जा रही थी। इसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इसी बीच घाट में बस अनियंत्रित हुई और नीचे गिर गई। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मदद की और घायलों को बाहर निकाला। 9 लोगों की डेड बॉडी भी बाहर निकाली गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि यह हादसा चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर हुई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बता दें कि जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर शनिवार की रात NH-43 पतराटोली के पास हुआ। मनोरा थाना क्षेत्र के मेले से लौट रही i-20 कार और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।



































