INDORE NEWS. आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है। यह तिथि नई परियोजनाओं की प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में मंदी महसूस होगी, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें। पारिवारिक यात्रा का योग बन रहा है, परंतु वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
वृषभ
स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक अशांति महसूस करेंगे। आज नया कार्य शुरू करने या बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन में मतभेद की आशंका है, विशेषकर जीवनसाथी या भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने की चिंता आपको व्यस्त रखेगी। कार्यभार के कारण शारीरिक थकान और तनाव संभव है। व्यापार में नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य और समझदारी से काम लें।
कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा सफल होगी। न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।
सिंह
आज मन में हल्की उलझनें रहेंगी, लेकिन आप अपनी कुशलता से समस्याओं को सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ और नया निवेश संभव है। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
कन्या
आज आपका दिन सफलता लेकर आएगा। नौकरी या इंटरव्यू में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में किसी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पुराना पारिवारिक विवाद समाप्त होगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला
आज महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट और परिवार में अप्रिय समाचार की संभावना है। संयम और धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक
अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकावट और तनाव महसूस होगा। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम आज न लें। पारिवारिक उलझनें आपको विचलित कर सकती हैं।
धनु
स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है। व्यापार में हानि के योग हैं, इसलिए कोई नया कार्य आरंभ न करें। संपत्ति संबंधी विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है।
मकर
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा परंतु किसी अपने का दुखद समाचार मन को विचलित कर सकता है। व्यापार में नुकसान संभव है। नया वाहन या संपत्ति न खरीदें। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं।
कुंभ
दिन उत्तम रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात व्यापार में नए अवसर दिला सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य या उत्सव का योग है। लंबी यात्रा या नया वाहन-मकान खरीदने के संकेत हैं।
मीन
आज दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नया कार्य शुरू करने में बाधा आएगी। किसी प्रियजन का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान और पारिवारिक तनाव संभव है। वाणी में मधुरता रखें, विवाद से बचें।
आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:23 बजे
सूर्यास्त- शाम 06:00 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- प्रतिपदा शाम 08:23 बजे से
नक्षत्र- स्वाति
करण – किन्स्तुघ्ना सुबह 07:10 बजे तक उसके बाद बव
पक्ष- शुक्ल पक्ष
योग- प्रीति
वार- बुधवार
शुभ और अशुभ समय
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 12:13 बजे से 01:47 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:49 बजे से 12:31 बजे तक
कंटक- दोपहर 04:26 बजे से 05:03 बजे तक
यमघंट- सुबह 08:46 बजे से 09:38 बजे तक