INDORE NEWS. आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:53 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, आपसी मतभेद दूर होंगे और घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव संभव है। संयम और धैर्य बनाए रखें।
मिथुन
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता से थकावट महसूस होगी। व्यापार में बदलाव या नया निवेश करने से बचें। किसी साथी पर अधिक भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। पारिवारिक माहौल में तनाव संभव है, धैर्य रखें।

कर्क
आज किसी बड़े समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सम्मान प्राप्त हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता संभव है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा।
सिंह
आपका मूड आज बहुत अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम दिन है। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या
आज का दिन संभलकर बिताएँ। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। परिवार में मतभेद सुलझ सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है।

तुला
नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। निवेश में लाभ संभव है, परंतु किसी को धन उधार देने से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
आज का दिन राहत भरा रहेगा। न्यायिक मामलों में सफलता के योग हैं। समाज व राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई पार्टनरशिप लाभदायक सिद्ध हो सकती है। जीवनसाथी या बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें।
धनु
यात्रा के योग हैं, परंतु यात्रा में सावधानी रखें और सामान की सुरक्षा करें। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। कोई बड़ा लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। पारिवारिक विवादों से मन अशांत रहेगा। व्यापार में आर्थिक नुकसान के संकेत हैं। जीवनसाथी और बच्चों से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज टालना ही बेहतर रहेगा।
कुंभ
कानूनी या पुराने विवादों में फंसने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। निवेश में सतर्कता बरतें। परिवार में तनाव से बचने के लिए शांत और धैर्यवान रहें।
मीन
आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई पार्टनरशिप से आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग हैं। जीवनसाथी व बच्चों के साथ यात्रा का आनंद लेंगे।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:26 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:53 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज
पक्ष- शुक्ल
योग- धृति
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित कोई नहीं
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 12:11 बजे से 01:36 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
































