INDORE NEWS. आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट संभव है। नया कार्य शुरू करने के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं और परिवार में मांगलिक कार्यों के संकेत मिलेंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी स्रोत से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे।
मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। न्यायालय संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। विरोधी हावी रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रॉपर्टी विवादों से दूरी बनाए रखें। किसी को बड़ी आर्थिक मदद देना हानि पहुंचा सकता है।
कर्क राशि
आज वाहन चलाने में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। किसी पुराने विवाद से मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन कर्ज संबंधी चिंता बनी रह सकती है।
सिंह राशि
आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी। नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफलता देगा।
कन्या राशि
आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापार में शत्रु पक्ष बाधा डाल सकते हैं। धन का रुकना संभव है जिससे मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी मन की बातें दूसरों से साझा न करें।
तुला राशि
दिन मिश्रित रहेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार में कोई अप्रिय घटना या विवाद हो सकता है। व्यर्थ की बहस से दूर रहें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
वृश्चिक राशि
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई व्यक्तिगत कार्य बिगड़ सकता है। मूड खराब रह सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में सम्मान में कमी महसूस होगी। धैर्य रखें और शांत रहें।
धनु राशि
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। किसी नए कार्य या पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। पुरानी संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त होगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे।
कुंभ राशि
आज आपके किसी प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। निवेश करना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने मन की बात दूसरों से न कहें।
आज का पंचांग
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- द्वितीया 10:49 बजे
नक्षत्र- विशाखा 04:55 बजे
करण- बालव सुबह 09:36 बजे तक फिर कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- आयुष्मान
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 1:49 बजे से 12:34 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल दोपहर 01:39 बजे से 03:08 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:20 बजे से 11:06 बजे तक
यमघंट- सुबह 07:14 बजे से 08:00 बजे तक