RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंदोलन करने जा रहे हैं। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16 हजार कर्मचारी कल यानी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों ने चेतावनी दे दी है। इसके साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ दे दी है। कर्मचारी संघ के अनुसार अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती तो और उग्र आंदोलन करेंगे।

जानकारी के अनुसार एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक अल्टीमेटम दिया था। उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। एमएचएम कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: ISRO में वेकैंसी… एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, 10वीं वाले भी कर सकेंगे अप्लाई

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, हेमंत सिन्हा ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करेंगे। इस बार संघ ने एसएनसीयू में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई सहित सभी आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में पूर्व में ही सूचना दे दी गई है।

कर्मचारी संघ के मुताबिक एनएचएम कर्मचारियों की संविलियन/स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे का निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा जैसी प्रमुख मांग है।
ये भी पढ़ें: दुर्ग में बच्चे के अपहरण मामले में खुलासा, रिश्तेदार ने ही 7 लाख रुपए में किया था सौदा

ये भी पढ़ें: अब UPI का कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर 1 अक्टूबर से बंद होगा, जानिए NPCI ने क्यों उठाया ऐसा कदम





































