RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच चल रही है। इस मामले में विधायक कवासी लखमा समेत कई बड़े नेता-अफसर जेल में हैं। इस बीच, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज यानी 26 जुलाई को राजधानी रायपुर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे और जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। बता दें कि शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने छापेमार कार्रवाई करते हुए शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में चैतन्य को भी गिरफ्तार किया था।
जेल में लखमा व चैतन्य से मुलाकात करने के बाद पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को दबाने का प्रायस कर रही है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी दलों के लिए कर रही है। 10 साल में किसी भाजपा नेता के विरुद्ध कोई जांच सेंट्रल एजेंसी ने नहीं की है। पायलट ने कहा कि चैतन्य मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग विपक्ष को दबाने के लिए कर रही है, लेकिन वे भाजपा चाहे जो कर लें, हमारा कांग्रेस परिवार एक कदम पीछे नहीं हटेगा।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले-वे मरना चाहते हैं, अब समय आ गया है, इसे खत्म किया जाए, जानिए ऐसा बयान क्यों
इस दौरान उन्होंने जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा के स्वास्थ खराब होने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा का स्वास्थ्य खराब है। अधिकारियों से कहा है कि उनका ध्यान रखें। कवासी लखमा के हौसले बुलंद है। सेंट्रल जेल के बाद सचिन पायलट राजीव भवन पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सह- प्रभारी विजय जांगिड, जरीता लैतफलांग, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा के दौरान पायलट ने कहा कि एजेंसियां कांग्रेस के नेताओं को संदेश दे रही हैं कि आप आवाज बुलंद करेंगे तो आपका भी यही हाल होगा। केंद्र और प्रदेश की एजेंसियों का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है. छवि धूमिल करने ये कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ये साबित हो चुका है कि मुद्दों से भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी कोशिश कर रही है कि कोई उनके खिलाफ आवाज न उठाए, उन्हें दबाने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा था कि सचिन पायलट को परिवार की चिंता है, कांग्रेस की नहीं। इसपर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए खड़ी है, परिवार के एक-एक सदस्य के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी। जो भी कर ले, लेकिन हम और हमारी पार्टी एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी।





































