RAIPUR NEWS. छत्तीगसढ़ की राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में आज यानी 1 जुलाई को तड़के बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री के पास यह हादसा हुआ। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: अब ट्रेन लेट, एसी फेल या कोच बदलने पर मिलेगा पूरा रिफंड, लेकिन इस प्रोसेस को अपनाना होगा
जानकारी के मुताबिक अभनपुर थाना क्षेत्र में रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। मंगलवार की सुबह अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।
वहीं धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं। बताया गया कि 6 घायलों में तीन लोगों का इलाज अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं और तीन का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य किया।
ये भी पढ़ें: इस जुलाई में होगा RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट Exam, रेलवे इतने पदों के लिए कर रहा है भर्ती
बता दें कि रायपुर में करीब दो महीने पहले ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक खरोरा के बाना गांव से आ रहा था। बंगोली में इसे रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार की 3 महिलाओं का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जबकि एक बच्चे को दफनाया गया है। इनमें गीता साहू, प्रभा साहू और नंदनी साहू का अंतिम संस्कार किया गया था।