RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की आज विदाई होगी। साय कैबिनेट में मुख्यसचिव को आज विदाई दी जाएगी। वहीं अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर मुख्य सचिव कौन होगा। वही प्रदेश के चार 4 IAS के नामों पर चर्चा हो रही है। मनोज पिंगुआ या सुब्रत साहू CS बनाए जा सकते हैं। वहीं रेणु पिल्ले या अमित अग्रवाल भी CS बनाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस जुलाई में होगा RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट Exam, रेलवे इतने पदों के लिए कर रहा है भर्ती
आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कई मायने में काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जा सकती है। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान भी हो सकता है। cता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: Google का ये टूल पासवर्ड लीक होने से पहले ही करेगा अलर्ट…जानें पूरा प्रोसेस
आपको बता दें कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में खाद की कमी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र जो कि 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है उसको लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई एक-दो घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचकर, राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर चुके हैं। इसे सौजन्य भेंट बताया गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। इस मुलाकात को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में साय कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है, इसे लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।